अब UPI ऐप के जरिये खोल सकेंगे NPS खाता, 3 करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
पीएफआरडीए ने 'NPS तत्काल' योजना लॉन्च की है जिससे अब BHIM UPI ऐप के ज़रिए NPS खाता खोला जा सकेगा। अब तक एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 'एनपीएस तत्काल' से जुड़ चुके हैं। पीएफआरडीए के मुताबिक, अगले दो साल में एनपीएस से करीब दो से तीन करोड़ नए अंशधारक जोड़ने का लक्ष्य है।