UPI के ज़रिए अक्टूबर में किए गए 2,000 करोड़ से अधिक लेनदेन, टूटा रिकॉर्ड
अक्टूबर में यूपीआई के ज़रिए 2,000 करोड़ से अधिक के लेनदेन दर्ज किए गए जो किसी भी महीने के लिए सबसे अधिक है। हालांकि, यूपीआई का इस्तेमाल अधिकतर छोटे ट्रांज़ेक्शन के लिए किया जाता है लेकिन इस दौरान ट्रांज़ेक्शन की कुल वैल्यू भी मज़बूत रही। वैल्यू के मामले में अक्टूबर में कुल ₹27.28 लाख करोड़ का ट्रांज़ेक्शन किया गया।