UPI के ज़रिए अक्टूबर में हर दिन हुआ ₹94,000 करोड़ का लेनदेन, बना नया रिकॉर्ड
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के डेटा के अनुसार, त्योहारी सीज़न के दौरान अक्टूबर में यूपीआई के ज़रिए रोज़ाना औसतन ₹94,000 करोड़ के लेन-देन हुए जो सितंबर से 13% अधिक है। इसके साथ यूपीआई ने अपनी सबसे अधिक मासिक वृद्धि भी दर्ज की। बकौल रिपोर्ट, दिवाली की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड तोड़ 74 करोड़ (₹1.02 लाख करोड़) ट्रांज़ैक्शन्स हुए।