UPI का बड़ा रिकॉर्ड! अक्टूबर में हर दिन हुआ ₹100000 करोड़ से अधिक लेन-देन
अक्टूबर में UPI से हर दिन होने वाले ट्रांज़ैक्शन की औसतन वैल्यू पहली बार ₹1-लाख करोड़ के पार पहुंच गई। NPCI के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में UPI के ज़रिए कुल ₹31.53 लाख करोड़ का लेनदेन हुआ जो किसी एक महीने में अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले सितंबर में औसतन डेली ट्रांज़ैक्शन वैल्यू करीब ₹98,000 करोड़ थी।