UPI ट्रांज़ैक्शन पर सरकार का बड़ा फैसला; लोगों पर कैसे पड़ेगा असर? समझें

केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ₹2,000 से कम वैल्यू के यूपीआई ट्रांज़ैक्शंस को बढ़ावा देने के लिए ₹1,500 करोड़ की प्रोत्साहन योजना को बुधवार को मंज़ूरी दी। इस योजना के तहत सरकार किसी व्यक्ति द्वारा व्यापारी को किए गए ₹2,000 से कम के भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) खर्च उठाएगी जिससे छोटे कारोबारियों को लाभ होगा।