UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, लॉन्च के बाद पहली बार एक माह में ₹29.53 लाख करोड़ के हुए ट्रांज़ैक्शन

UPI के ज़रिए लेन-देन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मार्च 2026 में कुल ट्रांज़ैक्शन वैल्यू ₹29.53 लाख करोड़ और वॉल्यूम 2,264 करोड़ रहा जो 2016 में लॉन्च के बाद किसी एक महीने में सबसे ज़्यादा है। यह वैल्यू मार्च 2025 के ₹24.77 लाख करोड़ के मुकाबले 19% अधिक है। इस दौरान औसतन हर दिन 73 करोड़ ट्रांज़ैक्शन हुए।

Load More