मार्च में UPI के ज़रिए हुए रिकॉर्ड ट्रांज़ैक्शन

नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के मुताबिक, यूपीआई के ज़रिए मार्च 2025 में रिकॉर्ड ₹24.77 लाख करोड़ के ट्रांज़ैक्शन किए गए जो अप्रैल 2016 में यूपीआई के लॉन्च के बाद से सर्वाधिक है। बकौल एनपीसीआई, वित्त वर्ष 2025 में ₹260.56 लाख करोड़ के ट्रांज़ैक्शन किए गए जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में ₹199.96 लाख करोड़ के ट्रांज़ैक्शन हुए थे।