UPI पेमेंट कराने वाली कंपनियां परेशान, सरकार ने डेढ़ साल से नहीं दिया पैसा
UPI पेमेंट से जुड़ी फिनटेक कंपनियों को सरकार से मिलने वाला इंसेंटिव पिछले डेढ़ साल से बकाया है। कंपनियों को उम्मीद थी कि बड़े मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू होने से कमाई का नया ज़रिया मिलेगा लेकिन फैसला अबतक अटका है। बढ़ते साइबर सुरक्षा और तकनीकी खर्च के बीच कंपनियों ने बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है।