इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPSC-2025 प्रीलिम्स का रिज़ल्ट रद्द कर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को नई मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है, परीक्षा की मेन्स और इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। हालांकि, विवाद के चलते अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद संशोधित परिणाम के आधार पर दोनों चरण नए सिरे से आयोजित किए जाएंगे।