UPPSC ने RO/ARO मुख्य परीक्षा की तारीख का किया एलान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) भर्ती परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग के अनुसार, परीक्षा 31 जनवरी 2026 और 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। 31 जनवरी वाली परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। वहीं, 1 फरवरी वाली परीक्षा एक शिफ्ट में होगी।