UPSC CDS 1 का रिज़ल्ट हुआ जारी, 535 उम्मीदवार हुए पास
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 'कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज़' (CDS-I) परीक्षा 2025 के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकैडमी (OTA) का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 535 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। सफल उम्मीदवारों में 473 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं।