संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज़ एग्ज़ाम (यूपीएससी ईएसई) 2024 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके अनुसार इंटरव्यू 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे। कुल 617 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। इंटरव्यू सभी तारीखों पर दो सेशन (सुबह 9 और दोपहर के 1 बजे) में आयोजित होंगे।