UPSC अभ्यर्थी को हुई द्वितीय विश्व युद्ध के दौर की बीमारी
यूपीएससी के 21-वर्षीय अभ्यर्थी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में पायलोनिडल साइनस कंडीशन का इलाज चल रहा है। इस कंडीशन का सबसे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के समय पता चला था जिसमें भयानक दर्द होता है। माना जा रहा है कि छात्र को यह कंडीशन पढ़ाई के कारण लाइब्रेरी में कुर्सी पर लंबे समय तक बैठे रहने से हुई।