संघ लोक सेवा आयोग की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए 474 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21-30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।