संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (आईईएस) और इंडियन स्टेटिस्टिकल सर्विस (आईएसएस) परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं। गौरतलब है, आईईएस और आईएसएस के लिए लिखित परीक्षा 21-23 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं, आईईएस के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट 2-5 दिसंबर और आईएसएस पर्सनैलिटी टेस्ट 3-6 दिसंबर तक आयोजित किया गया था।