UPSC ने जारी किया CDS-II परीक्षा 2025 का रिज़ल्ट

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विस (II) या सीडीएस (II) परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। यूपीएससी ने 9085 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल घोषित किया है। अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। गौरतलब है, परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था।