UPSC ने सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट के 357 पदों पर निकाली भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके तहत 357 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होना ज़रूरी है।