UPSC परीक्षा में नकल करते पकड़ी गई महिला उम्मीदवार, लगाया गया तीन साल का बैन

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक महिला अभ्यर्थी को परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर उसपर 3-साल का प्रतिबंध लगाया है। आयोग ने कहा कि अभ्यर्थी ने नियमों का उल्लंघन किया और उसे परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया। मौजूदा वर्ष की परीक्षा के लिए भी उसकी उम्मीदवारी रद्द की गई है।