UPSC में सफलता के भ्रामक दावे, वाजीराम एंड रवि कोचिंग सेंटर पर CCPA ने ठोका ₹7 लाख का जुर्माना
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 में सफलता के भ्रामक दावे करने को लेकर कोचिंग संस्थान वाजीराम एंड रवि IAS स्टडी सेंटर पर ₹7-लाख का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि संस्थान ने जिन सफल अभ्यर्थियों को अपना छात्र बताया था उनमें से अधिकांश केवल उसके मुफ्त इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम से जुड़े थे।