UPSSSC ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय के तहत 412 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें 368 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी और 44 व्यायाम प्रशिक्षक पद शामिल हैं। आवेदन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक होंगे। वहीं, आवेदन में गलती सुधारने के लिए 13 नवंबर तक का समय मिलेगा।