उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक, नक्शानवीस व मानचित्रक और आशुलिपिक मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। वन रक्षक की परीक्षा 9 नवंबर को सुबह 10-दोपहर 12 बजे और नक्शानवीस व आशुलिपिक की परीक्षा 23 नवंबर को क्रमश: सुबह 10-दोपहर 12 बजे व दोपहर 3-शाम 5 बजे तक होगी।