UPSSSC ने पीईटी 2025 को लेकर जारी किया नोटिफिकेशन

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके तहत परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई से शुरू होकर 17 जून तक चलेगी जबकि 24 जून तक आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। आवेदनकर्ता की आयु 1 जुलाई 2025 तक 40-वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Load More