अमेरिका, ब्रिटेन और UAE समेत कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें 5-12% तक घट गई हैं। अमेरिका में पेट्रोल 11.9% जबकि UAE में पेट्रोल के दाम 5.6% घटे हैं। कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें स्थिर हैं। तेल कंपनियों को करीब ₹42,000 करोड़ का नुकसान होने से फिलहाल राहत मिलने में देरी हो सकती है।