US-ईरान MoU पर साइन करते हुए अपना वीडियो पोस्ट करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, शरीफ ने पहले के पोस्ट में बताया था कि यह डील 19 जून को साइन की जाएगी लेकिन MoU पर दोनों पक्षों ने 17 जून को ही डिजिटली साइन कर दिया जिसके बाद शरीफ ने पुराना पोस्ट हटा दिया।