इज़रायली सेना ने कहा है कि उसने रातभर दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर हवाई हमले किए और कार्रवाई जारी रखी। गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद यह पहला बड़ा हमला है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन इज़रायली हवाई हमलों में कम-से-कम 16 लोगों की जान गई है।