US के कोर्ट में 7 वर्षीय बेटे की गवाही पर मां को हुई उम्रकैद, कहा- मेरी बहन को मार डाला

फ्लोरिडा (अमेरिका) में अपनी बेटी की हत्या की दोषी एक महिला को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। महिला ने 2007 में बेटी को पूल में डुबोकर मार डाला था। महिला के 7-वर्षीय बेटे ने अदालत में गवाही दी थी कि उसने मां को बहन को मारते हुए देखा था। महिला ने बताया था कि बेटी पूल में फिसल गई।