US के टेक्सस में मैनहोल से निकली हरे रंग की आग की लपटें, इमारतों को कराया गया खाली
टेक्सस (अमेरिका) टेक कैंपस के मैनहोल से हरे रंग की आग की लपटें उठने का मामला सामने आया है जिसके बाद अधिकारियों ने इलाके में सभी इमारतों को खाली कराया है। 'भूमिगत' आग और हरे रंग की लपटों के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। अधिकारियों ने अब तक टेक्सस टेक में आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं की है।