अमेरिका के खुफिया जानकारियां देना बंद करने के एलान के बाद फ्रांस ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देने की घोषणा की है। फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकॉर्नू ने कहा, "हमारे पास ऐसी खुफिया जानकारी है जिसका लाभ हम यूक्रेन को दे रहे हैं।" गौरतलब है, अमेरिका ने यूक्रेन को अपनी सैन्य सहायता देने पर भी रोक लगा दी थी।