अमेरिका के वेस्ट हॉलीवुड में कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद पेट्रोल पंप पर धमाके होने लगे और देखते ही देखते 3 कारों और एक फ्यूल पंप में आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के बाद कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया और किसी की चोट जानलेवा नहीं है।