US के पहले मुस्लिम सीनेटर ने JD वेंस पर साधा निशाना, अपनी भारतीय मूल की पत्नी का दिया उदाहरण
अमेरिकी सीनेट के पहले मुस्लिम सदस्य बनने जा रहे अब्दुल अल-सैयद ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "जेडी समझते हैं कि अमेरिका इतना बड़ा देश है कि इसमें सभी के लिए जगह है...उनका परिवार इसका सबूत है...मेरी पत्नी भी भारतीय मूल की हैं।" उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को ही अमेरिकी मानने की सोच निराशाजनक है।