US की फ्लाइट में युवती को उसे घूरते हुए मास्टरबेट करने वाले सहयात्री संग बैठने को किया गया मजबूर
अमेरिका की एक 25-वर्षीय पीडियाट्रिक क्राइसिस थेरेपिस्ट ने बताया है कि यूनाइटेड एयरलाइंस से न्यूजर्सी-नेवार्क की फ्लाइट में बगल में बैठे यात्री ने उसे घूरते हुए मास्टरबेट किया। युवती के अनुसार, शिकायत के बावजूद उसे केबिन-क्रू ने उसी सीट पर बैठने को मजबूर किया। बकौल युवती, एयरलाइन ने पुलिस को सूचित नहीं किया और उसे $100 (₹9,581) क्रेडिट ऑफर किया।