अमेरिकी यूट्यबूर टाइलर ओलिवेरा ने काफी आलोचनाओं के बाद कर्नाटक में एक दूसरे पर गोबर फेंककर मनाए जाने वाले त्योहार पर बनी डॉक्यूमेंट्री को रिलीज़ नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कई भारतीयों ने धमकाया और उनकी ज़िंदगी नर्क बना दी। टाइलर ने कहा, "मैं अकेला आदमी 150 करोड़ लोगों से नहीं लड़ सकता हूं।"