US के स्टील व एल्यूमिनियम आयात शुल्क बढ़ाने से भारतीय उत्पादकों को मुश्किल होगी: मूडीज़

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सभी स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर अतिरिक्त 25% शुल्क लगाने की घोषणा के बाद भारतीय स्टील उत्पादकों को निर्यात में अधिक चुनौतियां मिलेंगी। बकौल मूडीज़, पिछले 12 महीनों में भारत में स्टील के अधिक आयात से पहले ही देश के स्टील उत्पादकों की कमाई घट गई है।