US द्वारा भारतीय नाविकों की हत्या के बाद चालकों ने ऑटो से फाड़े ट्रंप के 'फ्रीडम 250' के पोस्टर
दिल्ली में कुछ चालकों ने अपने ऑटो पर लगे अमेरिका के 'फ्रीडम-250' के पोस्टर फाड़ दिए। यह अभियान अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ मनाने के लिए चलाया गया था। बकौल रिपोर्ट, ओमान तट के पास जहाज़ों पर हुए हमले में 3-भारतीयों की मौत से नाराज़ चालक विरोध जता रहे थे। पोस्टरों पर अमेरिकी झंडा और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की तस्वीर थी।