अमेरिकी की लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने F-35 स्टेल्थ फाइटर प्लेन बनाए हैं। यह तेज़ रफ्तार और उन्नत तकनीक के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा समय में F-35 का ऑस्ट्रेलिया, बेल्ज़ियम, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, इज़रायल, इटली, जापान, नॉर्वे, नीदरलैंड्स, पोलैंड, साउथ कोरिया, सिंगापुर, यूके, चेक रिपब्लिक, ग्रीस और स्विट्ज़रलैंड जैसे देश इस्तेमाल कर रहे हैं या उनका ऑर्डर दिया है।