अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के तहत भारत के पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल को दी जाने वाली विदेशी सहायता पर रोक लगा दी है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इन देशों को दी जाने वाली विदेशी सहायता का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। ट्रंप का यह फैसला तीनों देशों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।