US ने भारत में आतंकी गतिविधी के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी पर टिप्पणी करने से किया इनकार
अमेरिका ने कोलकाता एयरपोर्ट पर एनआईए द्वारा गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैनडाइक की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। मैथ्यू पर भारत-विरोधी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, "हमें मामले की जानकारी है लेकिन हम प्राइवेसी के कारणों से इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।"