US ने सांसद रॉबर्ट एफ कैनेडी की हत्या से जुड़े 10,000 पन्नों के दस्तावेज़ किए जारी

अमेरिका ने सांसद रॉबर्ट एफ कैनेडी की 1968 में हुई हत्या से जुड़े 10,000 पन्नों के दस्तावेज़ जारी किए जिनमें हमलावर सरहान का हाथ से लिखा नोट भी शामिल है। उसने लिखा था कि डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार कैनेडी को मार दिया जाना चाहिए। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने दस्तावेज़ सार्वजनिक करने का आदेश दिया था।