US में ₹31 लाख में स्टीव जॉब्स की टाई और ₹14 लाख में बिकी मार्क ज़करबर्ग की काली हुडी

लॉस एंजिलिस (अमेरिका) में हाल ही में हुई एक नीलामी में एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की 'बो टाई' करीब ₹31 लाख में बिकी है। वहीं, मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग द्वारा 2010 में कई मौकों पर पहनी गई काली हुडी करीब ₹14 लाख में बिकी। जिस व्यक्ति ने हुडी खरीदी उसे ज़करबर्ग से एक नोट भी मिला है।