US में अपने परिवार समेत टेस्ला को 250 फीट गहरी खाई में गिराने वाला भारतीय मूल का डॉक्टर हुआ बरी

अमेरिका की एक अदालत ने 2023 में अपनी पत्नी व 2 बच्चों समेत टेस्ला कार को 250 फीट गहरी खाई में गिराने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर धर्मेश पटेल के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए हैं। पटेल ने 'साइकोटिक ब्रेकडाउन' के दौरान घटना को अंजाम दिया और 2-साल के मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के बाद उनके खिलाफ आरोप हटाए गए।