अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर अमेरिकी सिंगर सेलेना गोमेज़ का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद वाइट हाउस ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में 3-महिलाएं कह रही हैं कि उन बच्चों का क्या जो अवैध अप्रवासियों की वजह से मारे गए। बकौल वाइट हाउस, उन बच्चों की हत्या अवैध अप्रवासियों ने की थी।