US में चुनावी रैली में ट्रंप के पीछे बैठने के बाद लोगों की आंखों में आईं रहस्यमयी चोटें

एरिज़ोना में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की रैली में शामिल कम-से-कम 20 लोगों ने आंखों में जलन और सूज़न आने की शिकायत की है। एक महिला ने कहा कि रैली के बाद बाहर निकलने पर उसकी आंखों में जलन महसूस होने लगी। महिला का उपचार करने वाली नर्स ने बताया कि संभवत: 'किसी चीज़ का छिड़काव' किया गया हो।