US में टिकटॉक बैन की आशंका के बीच बड़ी संख्या में चीनी ऐप रेडनोट डाउनलोड कर रहे लोग
अमेरिकी सोशल मीडिया यूज़र्स ने टिकटॉक पर प्रतिबंध की आशंका के बीच चीनी सोशल मीडिया ऐप शाउहोंग्शू (रेडनोट) को डाउनलोड करना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडनोट अमेरिका में मंगलवार तक ऐप स्टोर पर सबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया। गौरतलब है, रेडनोट एक शॉर्टफॉर्म वीडियो प्लैटफॉर्म है जो एंटरटेनमेंट और ई-कॉमर्स सेवाएं देता है।