US में डॉग को विमान में चढ़ने से रोका गया, महिला ने एयरपोर्ट के टॉयलेट में की उसकी हत्या

ऑरलैंडो (अमेरिका) में एक महिला ने आवश्यक दस्तावेज़ न होने के कारण उसके कुत्ते को विमान में ले जाने की अनुमति नहीं मिलने पर उसे एयरपोर्ट के शौचालय में डुबोकर मार डाला और फिर विमान में सवार हो गई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया है।