US में बिकने वाले ज़्यादातर iPhone अब चीन के बजाय भारत में बनते हैं: कंपनी के CEO टिम कुक

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन अब भारत में बनाए जा रहे हैं जबकि चीन अन्य देशों को एप्पल प्रोडक्ट्स की अधिकतर सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में अधिकांश एप्पल वॉच, मैकबुक, आईपैड, वियतनाम से आते हैं। बकौल कुक, कंपनी ने अप्रैल-जून में भारत में रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया।