फ्लोरिडा (अमेरिका) के एक अस्पताल में मंगलवार को स्टीफन स्कैंटलबरी नामक मरीज़ ने भारतीय मूल की 67-वर्षीय नर्स लीलाम्मा लाल पर जानलेवा हमला कर दिया। बकौल रिपोर्ट, स्कैंटलबरी ने लाल के मुंह पर कई मुक्के मारे। गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, "लाल के चेहरे की सभी हड्डियां टूट गई हैं और पीड़िता की दोनों आंखें काम करना बंद कर सकती हैं।"