US में महिला ने अमेरिकी झंडे को हटाकर लगाया मैक्सिकन झंडा, पुलिसकर्मियों को दी गाली

कैलिफोर्निया (अमेरिका) में एक पार्क में अमेरिकी झंडे को हटाकर मैक्सिकन झंडा लगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला ने कथित तौर पर अमेरिकी झंडे को कीचड़ में फेंक दिया था और पुलिसकर्मियों को धमकाया व गाली दी। महिला ने पुलिसकर्मियों से कहा, "तुम मुझे नहीं बताओगे कि क्या करना है, यह मैक्सिकन भूमि है।"