US में यात्री ने की विमान की खिड़की तोड़ने की कोशिश, यात्रियों ने बांधे हाथ-पैर

अमेरिका में एक यात्री ने फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में सीट बदलने के लिए कहे जाने पर विमान की खिड़की तोड़ने की कोशिश की जिसके बाद साथ में यात्रा कर रहे अन्य लोगों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है और फ्लाइट डेनवर से ह्यूस्टन जा रही थी।