अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा रेट कट की अधिक संभावना के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में IT शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स सोमवार को 1.81% उछलकर 37,554.35 तक पहुंच गया। वहीं, टेक महिंद्रा 3.63% की उछाल के साथ इंडेक्स का टॉप गेनर रहा और इसके शेयर ₹1514 तक पहुंच गए।