US में सुपरमार्केट में चोरी के आरोप में पकड़ाई भारतीय महिला, फूट-फूटकर रोने का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर अमेरिका के एक सुपरमार्केट में एक भारतीय महिला पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोते हुए और लगातार माफी मांगते हुए दिख रही है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला पर सुपरमार्केट में चोरी करने का आरोप लगा है। वीडियो में महिला कह रही है, "पे करना भूल गई थी...अब कर दूंगी।"